लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने समरकंद मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों से की बातचीत

OM Birla News:

OM Birla News: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि न्यू इंडिया को “अवसरों की भूमि” के रूप में जाना जाता है, जहां हर क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहे हैं।बिरला ने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत जैसी राष्ट्रीय पहल से पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रचुर अवसर उपलब्ध हुए हैं।समरकंद मेडिकल यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों के साथ बातचीत के दौरान श्री बिरला ने कहा कि आयुष्मान भारत के नेटवर्क में सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों के जुडने के साथ, इस योजना में एफएमजी डॉक्टरों के लिए बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करने और देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में योगदान करने के अपार अवसर मौजूद हैं। साथ ही भारत में चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास से  छात्रों के लिए शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों में काम करने के ढेरों अवसर भी उपलब्ध हैं।

Read Also: न्यूयॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में योगा सेशन का आयोजन, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की उल्टी गिनती शुरू

विदेश में अध्ययनरत भारतीय छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारतीय मूल्यों और संस्कृति के दूत हैं। उन्होंने कहा कि हजारों मील दूर रहने के बावजूद, ये छात्र भारतीय मूल्यों से जुड़े हुए हंस और इनका प्रचार-प्रसार अपने मेजबान देशों में भी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतिनिधियों के रूप में, छात्र भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मित्रता और सहयोग को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उज्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर श्री बिरला इस समय अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) की 150वीं सभा में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल (आईपीडी) का नेतृत्व कर रहे हैं ।

ओम बिरला ने छात्रों को बताया कि भारत दुनिया के हर कोने में रह रहे भारतीयों की बराबर चिंता है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि भारत प्रवासी भारतीय छात्रों की सहायता और सहयोग के लिए तत्पर है। ‘मदद’ पोर्टल जैसी पहलों और विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से, सरकार यह सुनिश्चित करती है कि भारतीय छात्रों को उनकी शिक्षा, सुरक्षा और करियर की संभावनाओं में कोई बाधा न आए। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि, “भारतीय डॉक्टरों की वैश्विक पहचान है और आपको इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने हमेशा उत्कृष्ट चिकित्सक तैयार किए हैं और ये छात्र अपने ज्ञान और कौशल से पूरी दुनिया की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करेंगे । श्री बिरला ने कहा कि छात्रों का वैश्विक अनुभव उनके मेडिकल करियर में और अधिक सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा और उनकी कड़ी मेहनत वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देगी । बिरला ने छात्रों से अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के साथ ही अपने भीतर समर्पण और करुणा जैसे मूल्यों का भी समावेश करने का आग्रह किया।

Read Also: भदोही में अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, तीन लोगों की मौत

उज्बेकिस्तान में बसे प्रवासी भारतीयों का भारत के प्रति प्रेम और लगाव प्रेरणादायी है-उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सोमवार को प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। यह टिप्पणी करते हुए कि उज्बेकिस्तान में बसे भारतीय प्रवासियों का भारत के प्रति प्रेम और लगाव प्रेरणादायी है, श्री बिरला ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोगों के प्रयासों से भारत की वैश्विक पहचान को सशक्त करने में मदद मिली  है ।

भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के बारे में बात करते हुए, बिरला ने कहा  कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है, और इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा और नवाचारों ने अनगिनत नए अवसरों का सृजन किया है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीय निवेश और नवाचार के माध्यम से देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। श्री बिरला ने प्रवासी भारतीयों को ‘विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों का समुचित लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।ओम बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और उज्बेकिस्तान के संबंध आधिकारिक यात्राओं और दस्तावेजों तक ही सीमित नहीं, बल्कि  आपसी संपर्क, मेलजोल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर सम्मान पर भी टिके हुए हैं । उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक संबंधों को सुदृढ़ करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है क्योंकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से दोनों देशों के विकास में योगदान दिया है।  बिरला ने कहा कि भाषा, खान-पान, परंपराएं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान इन मजबूत संबंधों की नींव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच बढ़ती साझेदारी दोनों देशों की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है।

लोक सभा अध्यक्ष ने ताशकंद में जॉर्जिया की संसद के चेयरमैन से मुलाकात की- ताशकंद में अंतर-संसदीय संघ की 150वीं सभा के अवसर पर, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जॉर्जिया की संसद के चेयरमैन, महामहिम शाल्वा पापुआश्विली से मुलाकात की। इस अवसर पर, श्री बिरला ने संसदीय राजनय को मजबूत करने तथा व्यापार, पर्यटन और नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर भारत के समर्थन और जॉर्जिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए जॉर्जिया की सराहना की। इस बात का उल्लेख करते हुए कि भारत और जॉर्जिया के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं ओम बिरला ने युवाओं के आदान-प्रदान कार्यक्रमों, डिजिटल सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *