लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद टीवी कान्क्लैव के समापन सत्र को सम्बोधित किया

OM Birla: 
OM Birla:  इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि आज समाचारों की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता संकट में है और संसदीय प्रणाली के एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में संसद टीवी लोकतंत्र की भावना को लोगों तक पहुँचाकर इस कमी को पूरा करने में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना के प्रामाणिक स्रोत के रूप में संसद टीवी की छाप देश और विदेश में विभिन्न हितधारकों को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उभरती प्रौद्योगिकियों और एआई के उपयोग से संसद टीवी लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करेगा। ओम बिरला ने हर्ष व्यक्त किया की अंतर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस 15 सितम्बर संसद टेलीविजन का स्थापना दिवस भी है।

Read also-उपराष्ट्रपति ने भारत के खिलाफ़ नापाक मंसूबों को बढ़ावा देने वालों के साथ मेलजोल न करने की चेतावनी दी

उन्होंने याद दिलाया कि जन-जन की आवश्यकताओं के अनुसार संसद टीवी की स्थापना की गई। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तीन वर्षीय अस्तित्व में संसद टीवी लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्कृति के उच्च मूल्यों को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।  उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ संसद टीवी राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा दे रहा है।
देश विदेश में प्रसारित संसद टीवी के विविध कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि संसद टीवी के माध्यम से लोग संसद और लोकतांत्रिक संस्थानों के कामकाज, नीतियों और योजनाओं के कार्यान्वयन से अवगत हो रहे हैं। साथ ही संसद टीवी के माध्यम से भारतीय संस्कृति, इतिहास और वर्तमान से जुड़े सरोकार जन-जन तक पहुँच रहे हैं। बिरला ने संसद टीवी की सराहना करते हुए कहा कि वह देश के लोकतांत्रिक संस्थानों, संसदीय समितियों और विधायिकाओं के कार्यों, उपलब्धियों तथा विधि निर्माण व् क्रियान्वयन से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी रोचक स्वरूप में देश-विदेश के दर्शकों तक पंहुचा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोग पहले से अधिक सहजता के साथ सदन की कार्यवाही, जन प्रतिनिधियों के कार्य और उनके विचारों देख-सुन पा रहे हैं जिससे आम लोग, जन प्रतिनिधियों के प्रयासों और कार्यों के विषय में समझ विकसित कर पाते हैं और उनका तुलनात्मक विश्लेषण भी कर पाते हैं।

Read also-चेन्नई में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने देश के प्रतिभाशाली, कुशल और उर्जावान युवाओं के लिए संसद के कामकाज, विधायी प्रक्रिया, और देश के मुद्दों पर में संसद टीवी द्वारा प्रसारित  जानकारी को उत्तम पहल बताया।ओम बिरला ने आगे कहा कि संसद टीवी पर के कार्यक्रम, युवाओं के लिए भारतीय लोकतंत्र की जीवंत व्यवस्था को समझने का बेहतरीन माध्यम है। ये कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थानों और उनके कामकाज के साथ ही नागरिक कर्तव्यों के विषय में जानकारी देते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *