LPG Crisis: LPG की आपूर्ति अपर्याप्त, नीतिगत फैसलों को लेकर असमंजस

LPG Crisis: LPG supply insufficient, confusion over policy decisions

LPG Crisis: पंजाब के तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) वितरकों ने मंगलवार 17 मार्च को कहा कि एलपीजी की आपूर्ति ‘अपर्याप्त’ है, जबकि केंद्र सरकार और पेट्रोलियम विपणन कंपनियां पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही हैं। वितरकों ने बकाया आपूर्ति को पूरा करने के लिए रसोई गैस की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, ‘फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स ऑफ पंजाब’ के अध्यक्ष गुरपाल सिंह मान ने दावा किया कि एलपीजी की कीमतों में अचानक वृद्धि हुई..

घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडर पर 115 रुपये  बढ़ने से उपभोक्ताओं में घबराहट पैदा कर दी है, जिन्हें आपूर्ति में संभावित कमी की आशंका है। उन्होंने कहा कि स्थिति को स्थिर करने के बजाय बाद में उठाए गए कदमों ने भ्रम और चिंता को और बढ़ा दिया। गुरपाल सिंह ने कहा, ‘‘भेदभावपूर्ण और प्रतिबंधात्मक बुकिंग अंतराल लागू करने से गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं — शहरी उपभोक्ताओं के लिए हर 25 दिन में एक बार और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए हर 45 दिन में एक बार।’’

LPG Crisis- गुरपाल सिंह मान ने दावा किया कि यदि कोई कमी नहीं है, जैसा कि आधिकारिक तौर पर कहा जा रहा है, तो ऐसे उपायों को सही ठहराना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि 3-4 दिन के लिए एलपीजी बुकिंग चैनल को अस्थायी रूप से निलंबित करने से स्थिति और बिगड़ गई है, जिससे वितरकों को बिना किसी स्पष्टता या समर्थन के जनता के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप लंबित बुकिंग में भारी वृद्धि हुई है, जबकि बॉटलिंग संयंत्रों से आने वाली आपूर्ति मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए भी अपर्याप्त बनी हुई है।’’

Read Also: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा, क्या वजह?

LPG Crisis- एसोसिएशन ने दावा किया कि जहां सरकार और सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) के बयान पर्याप्त उपलब्धता का संकेत देते हैं, वहीं एलपीजी वितरकों को बढ़ते बकाया और अपर्याप्त आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आश्वासनों और वास्तविक आपूर्ति के बीच का अंतर जनता के विश्वास को कम कर रहा है। गुरपाल सिंह मान ने दावा किया कि उन्हें आपूर्ति के कार्यक्रम या नीतिगत फैसलों के बारे में स्पष्ट और समय पर जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे वे जनता की चिंताओं का प्रभावी ढंग से जवाब देने में असमर्थ हैं। गुरपाल सिंह मान ने बताया कि पंजाब में कुल 980 एलपीजी वितरक हैं, जो 96 लाख ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *