Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल टी-3 का हुआ शुभारंभ, राजनाथ सिंह ने कही ये बातें

Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनें चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल टी-3 का शुभारंभ हो गया। पीएम मोदी ने आज इसका उद्घाटन  वर्चुअल माध्यम से किया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बीजेपी एमएलसी मोहसिन रजा शामिल हुए।एयरपोर्ट का नवीनीकरण अडाणी एयरपोर्ट्स ने किया है। इस कार्यक्रम में अडाणी एयरपोर्ट्स के प्रबंध निदेशक करण अडाणी भी वर्चुअली शामिल हुए।

Read also-Delhi Borewell Accident: दिल्ली में 40 फीट बोरवेल में गिरे शख्स की नहीं बच सकी जान, रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोल दी बड़ी बात

दोस्तों आप जानते हो कि मैं लखनऊ का जन प्रतिनिधि हूं। इस नाते एयरपोर्ट के विकास को देखकर बेहद खुशी तो होती ही है लेकिन इससे भी ज्यादा संतोष एक नागरिक के रूप में होता कि मेरा लखनऊ और मेरा भारत ये लगातार विकसित होता जा रहा है अपने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में और ये मेरा सौभाग्य है कि मैं उस लखनऊ का सांसद हूं जिस लखनऊ का प्रतिनिधित्व कभी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी किया करते थे।लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल टी-3 का शुभारंभ हो गया।

लखनऊ तेजी से विकास कर रहा है…

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *