कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक, सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की

Lucknow:

Lucknow: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को लखनऊ में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों और कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग की।थरूर, विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं और जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं।Lucknow:

Read Also: PM मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात की। ये समिति चार दिन के अध्ययन दौरे के दूसरे चरण के तहत श्रीनगर जा रही थी। सोमवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें एक एनिमेशन सेंटर भी था। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर छात्र थे और नौ अन्य घायल हो गए।

Read Also: लखनऊ अग्निकांड में इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

थरूर ने कहा, “हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इससे पहले दिल्ली में भी ऐसी ही घटना हुई थी… हमें ये पक्का करना होगा कि सुरक्षा मानकों और संबंधित नियमों को ठीक से लागू किया जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *