मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 85 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Madhya Pradesh Elections- कांग्रेस ने गुरुवार रात मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने पहले घोषित उम्मीदवारों में से तीन को बदल दिया है।इसके साथ ही कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए एक सीट को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।कांग्रेस ने रविवार को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

कांग्रेस ने दतिया विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। यहां अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा है। वो बीजेपी प्रत्याशी और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पूर्व विधायक भारती पिछला चुनाव मामूली अंतर से हार गए थे।दतिया से नायक के नाम का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक वर्ग ने विरोध किया था, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व को उन्हें बदलना पड़ा।कांग्रेस ने पिछोर विधानसभा सीट से भी अपना उम्मीदवार बदल दिया, जहां शैलेन्द्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

Read also – ओला ने लॉन्च किया सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए फीचर्स

पार्टी ने गोटेगांव-एससी विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति को मैदान में उतारा है।पार्टी ने दिमनी विधानसभा सीट से रविंदर सिंह तोमर को मैदान में उतारा है। वो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ मानी जाने वाली ग्वालियर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सुनील शर्मा को मैदान में उतारा है, जिन्होंने मौजूदा विधायक और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ उपचुनाव लड़ा था, जो सिंधिया के वफादार माने जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया के साथ बीजेपी में चले गए थे।

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 109 सीटें मिली थीं।हालाँकि, बाद में केंद्रीय मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कई विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी।मार्च 2020 में बीजेपी सत्ता में लौट आई और शिवराज सिंह चौहान नए कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने। विधानसभा में फिलहाल बीजेपी के 127 विधायक हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *