मथुरा में व्यापारियों से ठगी करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओजी टीम और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये कार्रवाई की गई।चारों बदमाश कई राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और ये टटलू गैग से जुड़े बताए जा रहे हैं.Uttar Pradesh News

Read also- Mahakumbh 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम, भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप

उत्तर प्रदेश के मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, हापुड, कानपुर, हरियाणा के मानेसर, गुडगांव, फरीदाबाद और उत्तराखंड के देहरादून सहित दिल्ली में भी ये शातिर ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के नाम प्रिंस अदलखा, राजकुमार, राजेश कुमार उर्फ राजू और विजय कुमार हैं। ये चारों हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से 1,75,000 रुपये बरामद किये गए हैं। साथ ही इनके पास से असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Read also –मणिपुर के CM ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र बोले-अविश्वास प्रस्ताव हारने के डर से….  

एसपी अरविंद कुमार ने कहा कि एसओजी और कोतवाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में चार बदमाश पकड़े गए हैं। जिनमें से तीन बदमाशों को गोली लगी है। जो घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन चारों बदमाशों पर कोतवाली में ठगी का मुकदमा लिखा गया था। उसमें ये वांटेड थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *