मस्जिद विवाद पर रामलीला मैदान में ‘महापंचायत’ आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mahapanchayat

Mahapanchayat: उत्तरकाशी में एक मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों की तरफ से बुलाई गई ‘महापंचायत’ से पहले रविवार सुबह शहर के रामलीला मैदान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हिंदू संगठन शहर में एक मस्जिद को अवैध बताते हुए उसे हटाने की मांग कर रहे हैं। ये विवाद पिछले दो महीने से चल रहा है। मस्जिद हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी में जुलूस निकाला था। इस दौरान झड़प में 7 पुलिसकर्मियों सहित 27 लोग घायल हो गए थे।

Read Also: ‘फेंगल’ के गुजरने के बाद फिर शुरू हुई हवाई सेवा

हिंदू संगठनों ने CM पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर 24 अक्टूबर की घटना के लिए जिलाधिकारी और SP को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें हटाने की मांग की। भटवाड़ी के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (SDM) मुकेश चंद रमोला ने कहा कि शनिवार सुबह इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई, जिसमें अगले आदेश तक मस्जिद के 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लगा दिया गया। हिंदू नेता टी. राजा के रविवार को देवभूमि विचार मंच की ओर से ‘महापंचायत’ में शामिल होने की संभावना है। SP सरिता डोभाल ने बताया कि ‘महापंचायत’ (Mahapanchayat) की इजाजत 15 शर्तों पर दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *