कांग्रेस मुसलमानों को डराती है और हिंदुओं को बांटती है- PM Modi

Russia BRICS Summit:

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार 9 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी पर हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा करने और मुसलमानों को वोट पाने के लिए ‘डराने’ का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है। Maharashtra

Read Also: जम्मू कश्मीर में ‘टेरिटोरियल आर्मी’ के लापता जवान का मिला शव

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए लेकिन हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वो अब कांग्रेस और शहरी नक्सल के नफरती षड्यंत्रों का शिकार नहीं होने वाली है। कांग्रेस, हमेशा बांटो और सत्ता पाओ के फॉर्मूले पर चली है। कांग्रेस ने बार-बार ये सिद्ध किया है कि वो एक गैर-जिम्मेदार दल है। वो अभी भी देश को बांटने के लिए नए-नए नरैटिव गढ़ रही है। कांग्रेस समाज को बांटने का फार्मूला लाती रहती है।

कांग्रेस का फार्मूला साफ है कि मुसलमानों को डराते रहो, उनको भय दिखाओ, उनको वोट बैंक में कन्वर्ट करो और वोट बैंक को मजबूत करो। कांग्रेस के एक भी नेता ने आज तक कभी नहीं कहा कि हमारे मुस्लिम भाई-बहनों में कितनी जातियां होती है। मुस्लिम जातियों की बात आते ही कांग्रेस के नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं। लेकिन जब भी हिन्दू समाज की बात आती है तो उनकी चर्चा जाति से ही शुरू करती है। कांग्रेस की नीति है हिन्दुओं की एक जाति को दूसरे जाति से लड़ना। कांग्रेस जानती है ‘जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *