Maharashtra: शिवसेना उद्धव गुट में बड़ी टूट, बागी विधायकों ने बदला पाला, एनडीए को…

Maharashtra:  

Maharashtra:  महाराष्ट्र राजनीति की खींचतान अब संसद तक पहुंच गई है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के 6 लोकसभा सांसदो की बगावत ने हलचल बढ़ा दी है।खबर है कि पार्टी के 6 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बना लिया है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से अपनी अलग मान्यता की मांग की है।ये सांसद अब एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों — संजय दिना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल आष्टीकर, ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव और भानुसाहेब वाकचौरे — ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपा है। इन सांसदों ने अलग गुट की मान्यता मांगी है और 19 जून को शिंदे गुट में विलय का ऐलान करने की तैयारी है। Maharashtra:  

Read Also: Ind Vs Afg: ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी से अफगानिस्तान पस्त, वनडे मैच में लगाया शतक

ये छह सांसद मंगलवार देर रात चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि ये सांसद अब शिंदे गुट के साथ NDA की ताकत बढ़ाने वाले हैं।इस घटनाक्रम के बीच उद्धव ठाकरे गुट के वफादार सांसद अरविंद सावंत, संजय राउत और अनिल देसाई ने भी स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है। Maharashtra:  

उन्होंने स्पीकर को पत्र लिखकर मांग की है कि किसी भी बागी गुट को मान्यता न दी जाए। उद्धव की पार्टी का कहना है कि संविधान में अब ‘स्प्लिट’ को कोई कानूनी मान्यता नहीं है और शिवसेना (UBT) का ‘असली शिवसेना’ वाला दावा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। संजय राउत ने बागी सांसदों पर हमलावर रुख दिखाते हुए खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।संजय राउत ने कहा कि“ये शर्मनाक है। सांसदों को 15 करोड़ रुपये तक की पेशकश की जा रही है। पहले पैसे दिए जा रहे हैं, फिर चार्टर्ड प्लेन में दिल्ली लाया जा रहा है। ये खरीद-फरोख्त है। हमारी पार्टी के सांसद उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं।”

Read Also: पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा की बढ़ी मुश्किलें, धन शोधन मामले में ईडी के सामने पेश

संजय राउत ने साफ आरोप लगाया है कि ये बगावत ‘ऑपरेशन टाइगर’ जैसी साजिश है और महाराष्ट्र के सांसदों को भारी भरकम रकम देकर तोड़ा जा रहा है।बहरहाल अगर ये 6 सांसद अलग होते हैं तो उद्धव गुट के लोकसभा में बचे सांसदों की संख्या घटकर महज 3 रह जाएगी। वहीं शिंदे गुट की ताकत और मजबूत हो जाएगी। Maharashtra:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *