Mahashivratri: 3 दक्षिणी राज्यों के दौरे पर जाएंगे उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Emergency in India:

Mahashivratri: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के शुभ अवसर पर आधिकारिक बयान के मुताबिक उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) शुक्रवार 8 मार्च को तीन दक्षिणी राज्यों के एक दिन के दौरे पर जाएंगे। उनकी यात्रा बेंगलुरु में इसरो सैटेलाइट इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग इस्टैब्लिशमेंट के साथ शुरु होकर कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) समारोह में शामिल होकर खत्म होगी।

Read Also: Jammu Kashmir: PM मोदी आज करेंगे कश्मीर में हजरतबल दरगाह से जुड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरूआत

कहां से शुरु और कहां पर खत्म होगी उप-राष्ट्रपति की यात्रा

उप-राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान जारी कर कहा कि  उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) की यात्रा का कार्यक्रम बेंगलुरु में इसरो सैटेलाइट इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग इस्टैब्लिशमेंट के दौरे के साथ शुरू होगा। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) वहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की साइंटिफिक कम्युनिटी के साथ चर्चा करेंगे। उप-राष्ट्रपति केरल (Kerala) के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में राजनक पुरस्कार समारोह में चीफ गेस्ट भी होंगे। अपनी यात्रा के आखिरी चरण में धनखड़ कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) समारोह में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजनाका पुरस्कार प्रदान करने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यात्रा को समाप्त करते हुए उपराष्ट्रपति कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शिरकत करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *