Jammu Kashmir: PM मोदी आज करेंगे कश्मीर में हजरतबल दरगाह से जुड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरूआत

Jammu Kashmir: PM Modi will launch the development project related to Hazratbal Dargah in Kashmir today, Pm Modi visit Jammu Kashmir

Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) गुरुवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) की अपनी यात्रा के दौरान हजरतबल दरगाह परियोजना के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट और सोनमर्ग स्की ड्रैगलिफ्ट का उद्घाटन करेंगे। जम्मू कश्मीर में मुस्लिमों की सबसे पवित्र जगहों में से एक हजरतबल को प्रसाद यानी पिलग्रिमेज रिजूविनेशन एंड स्पिरिचुअल ऑगमेंटेशन ड्राइव के तहत डेवलप किया गया है।

Read Also: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज होगी गुजरात में दाखिल

PM मोदी का कश्मीर दौरा

बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 7 मार्च को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में हजरतबल दरगाह के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र मानी जाने वाली जगहों में से एक हजरतबल को प्रसाद यानी पिलग्रिमेज रिजूविनेशन एंड स्पिरिचुअल ऑगमेंटेशन ड्राइव के तहत डेवलप किया गया है। मोदी गांदरबल जिले के सोनमर्ग में स्की ड्रैग लिफ्ट का उद्घाटन करेंगे जिसका मकसद टूरिस्टों की संख्या को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री वर्चुअली दोनों प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे।

चलो इंडिया’ कैंपेन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन का उद्घाटन 

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर में रह रहे प्रवासी भारतीयों के लिए ‘चलो इंडिया’ कैंपेन के अलावा 42 नये टूरिस्ट डेस्टिनेशन का उद्घाटन करेंगे और नौ टूरिज्म प्रोजेक्ट की शुरूआत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 1,000 उम्मीदवारों को नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे और इसके अलावा वर्चुअल माध्यम से जिला स्तर पर कई योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

Read Also: Srikant Kumar Jena: ओडिशा के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत कुमार जेना कांग्रेस में शामिल हुए

PM मोदी का ये दूसरा कश्मीर दौरा

PM मोदी अपनी यात्रा के दौरान समग्र कृषि विकास कार्यक्रम और कृषि उद्यमियों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी का जम्मू-कश्मीर का यह दूसरा दौरा होगा। हालांकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार कश्मीर घाटी का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने पिछले महीने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए जम्मू क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने मंदिरों के शहर में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *