शेफाली के निधन पर मल्लिका शेरावत ने किया सनसनखेज खुलासा, बोटॉक्स-फेशियल सर्जरी को…

Mallika Sherawat: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपने प्रशंसकों से “कृत्रिम कॉस्मेटिक” उत्पादों की जगह प्राकृतिक सुंदरता को अपनाने की हिदायत दी है।मर्डर’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘वेलकम’ और हालिया फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली शेरावत ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने अपने प्रशंसकों और अनुयायियों से “स्वस्थ जीवनशैली” अपनाने का आग्रह किया।

Read also- बागपत में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक इनामी बदमाश ढेर

बोटॉक्स को कहा ना- उन्होंने कहा, “मैंने कोई फिल्टर इस्तेमाल नहीं किया है, कोई मेकअप नहीं किया है, यहां तक कि बाल भी नहीं बनाए हैं। मैं सबसे पहले यही कर रही हूं। मैं आप सबके साथ ये वीडियो शेयर कर रही हूं ताकि हम सभी एकसाथ ‘बोटॉक्स को ना, कृत्रिम कॉस्मेटिक फिलर्स को ना, जीवन को हां और एक स्वस्थ जीवनशैली को हां’ कह सकें।मल्लिका शेरावत की ये टिप्पणी अभिनेता शेफाली जरीवाला के हाल में हुए निधन के बाद सामने आई है।

Read also-3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, टोकन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

शेफाली के निधन पर दी ये प्रतिक्रिया-  शेफाली के निधन के पीछे कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ खबरें दावा करती हैं कि उन्हें हृदयाघात हुआ था। उनकी असमय मौत के बाद उम्र संबंधी शारीरिक परिवर्तन को रोकने वाले उपचारों से जुड़े जोखिमों पर बहस शुरू हो गई है। शेरावत ने वीडियो के साथ एक कैप्शन में लोगों को अच्छा भोजन खाने, खूब पानी पीने, नियमित व्यायाम करने और पर्याप्त नींद लेने जैसी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने लिखा, “इन कृत्रिम प्रक्रियाओं से जवानी को ढलने से बचाने के बजाय, मैं अंदर से उसे संजो रही हूं। साफ-सुथरा खाना, पानी पीना, जल्दी सोना और व्यायाम जैसी आदतों को मैं नियमित रूप से अपनाती हूं। आइए, हम अपनी प्राकृतिक चमक को अपनाएं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *