Manipur: मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हेड कांस्टेबल को दी गई श्रद्धांजलि

West Bengal: Tribute paid to head constable martyred in Manipur terrorist attack, west bengal news in hindi

Manipur: मणिपुर (Manipur) के बिष्णुपुर जिले में शनिवार 27 अप्रैल को सुरक्षा बलों के एक शिविर पर आतंकी हमले में शहीद हुए दो सीआरपीएफ जवानों में से एक के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से कोलकाता लाया गया। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के रहने वाले हेड कांस्टेबल अरूप सैनी को सीआरपीएफ जवानों ने कोलकाता में श्रद्धांजलि दी।

Read Also: ऑटो चालक ने रिक्शा को मोबाइल गार्डन में बदल दिया …वायरल हुए गणेश नानेकर

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन इलाके के नारानसेना में आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) के शिविर पर हमला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने शिविर को निशाना बनाते हुए पहाड़ी की चोटियों से अंधाधुंध गोलीबारी की। फायरिंग रात 12.30 बजे के आसपास शुरू हुई और लगभग 2.15 बजे तक जारी रही। आतंकवादियों ने बम भी फेंके, जिनमें से एक सीआरपीएफ की 128 बटालियन की चौकी में फट गया। उन्होंने बताया कि हमले में इंस्पेक्टर जादव दास और कांस्टेबल आफताब दास घायल हो गए। सीआरपीएफ जवानों को आईआरबी कैंप की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।

Read Also: सीएम ममता बनर्जी ने क्यों कहा संदेशखाली में बरामद हथियार कहां से आए कोई सबूत नहीं है ?

सीआरपीएफ के आईजी बीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 128 बटालियन को असम में रखा गया है। लेकिन अस्थायी रूप से बिष्णुपुर जिले में मणिपुर में था। कल रात आतंकवादियों ने शिविर पर हमला किया और बचाव के लिए अरुप आगे बढ़ा, जिसमें वो वीरगति को प्राप्त हुआ। हमले में शहीद दूसरा जवान असम के कोकराझार जिले का रहने वाला सब-इंस्पेक्टर एन. सरकार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *