कांग्रेस की हार का कारण जानने के लिए दिल्ली में हुई मीटिंग, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

Congress

Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress)  की हार का कारण जानने के लिए बनाई गई कमेटी की आज दिल्ली में मीटिंग हुई। करीब 38 हारे उम्मीदवार बैठक में शामिल हुए। हालांकि मीटिंग में सांसद कुमारी शैलजा के समर्थक रामनिवास राड़ा और शमशेर सिंह गोगी जैसे नेता नहीं पहुंचे। मीटिंग के बाद कमेटी अध्यक्ष करण सिंह दलाल ने बयान दिया कि बैठक में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने अलग-अलग तथ्य देते हुए चौंकाने वाली जानकारी दी है। अब पार्टी आला कमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Read Also: CM आतिशी ने किया बड़ा ऐलान, एक सप्ताह के भीतर काम पर वापस लौटेंगे 10 हजार बस मार्शल

बैठक में EVM के दुरुपयोग से लेकर चुनाव में किस तरह की अनियमितता रहीं,इसको लेकर बातचीत की गई। कैंडिडेट्स से सबूत लिए गए हैं। मीटिंग के बाद कमेटी के चेयरमैन करण सिंह दलाल ने कहा कि एक-एक कर सभी नेताओं से पूछा गया कि हार के क्या कारण रहे? कहां चुनाव आयोग की तरफ से चूक रही, कहां अधिकारियों ने दुरुपयोग किया, कहां सरकारी तंत्र फेल रहा?

साथ ही करण दलाल ने कहा कि बैठक में ज्यादातर नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नही है।सरकार ने अधिकारियों का दुरुपयोग किया है।EVM में हेराफेरी हुई है। चुनाव में गड़बड़ी की बात कही है। इसके अलावा किसी और मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। अब रिपोर्ट हाईकमान को दी जाएगी। इसके बाद कोर्ट जाएंगे।

Read Also: Digital Detox: ज्यादा समय फोन स्क्रीन पर बिताता है बच्चा, तो जानें कम करने के उपाय

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ कांग्रेस (Congress)  नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और EVM छेड़खानी का मुद्दा उठाते हुए चुनाव आयोग और अदालत में चुनौती देने की बात कही है। वहीं बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में चुनावी हार के बाद EVM को लेकर तमाम सवाल उठाए थे।जानकारी के मुताबिक बैठक में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह ने अपना फीडबैक दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *