MP: इंदौर में आग का तांडव, रसायन से भरे ट्रक में आग लगने से मची अफरातफरी

MP:  मध्य प्रदेश के इंदौर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को आग लगने से दो ट्रक जलकर खाक हो गए, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। MP:

Read also- नेहरू ने कश्मीर को ‘विवादित’ बनाया, भारत को वहां से उग्रवाद और अलगाववाद मिला- CM योगी

पुलिस उपाधीक्षक उमाकांत चौधरी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि आग जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर मानपुर कस्बे के पास लगी।उन्होंने ने बताया, “आग तेल रंग के निर्माण में प्रयुक्त रसायनों से लदे एक ट्रक में लगी। उसके पीछे वाले ट्रक में प्लास्टिक के दाने लदे थे, जिससे आग और भड़क उठी।MP:

Read also- Politics News: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रस्ताव पर बिफरा विपक्ष, डेरेक ओब्रायन ने…

आग बुझाने के लिए राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया था।अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।MP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *