MP: सिंदूर को वीरता का प्रतीक बताते हुए PM मोदी ने पाकिस्तान को कहा- गोलियों का जवाब तोप के गोले देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश दौरे पर भोपाल में कहा कि, “आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। वहीं पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बाद ‘सिंदूर’ वीरता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने यहां से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गोलियों का जवाब तोप के गोलों से दिया जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को देश के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे सफल आतंकवाद विरोधी अभियान भी बताया।

Read Also: असम के शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने गुवाहाटी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

भोपाल में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पौराणिक रानी की 300वीं जयंती के अवसर पर PM मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर कहा, “मध्य प्रदेश ‘विरासत भी विकास भी’ के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत संस्कृति और परंपराओं का देश है और सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति में लीन हनुमान जी भी सिंदूर लगाते हैं। हम शक्ति पूजा में सिंदूर चढ़ाते हैं। ये सिंदूर वीरता का प्रतीक बन गया है। वहीं पाकिस्तान को भी सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप गोलियां चलाते हैं, तो निश्चिंत रहें कि उनका जवाब तोप के गोलों से दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा इस महीने की शुरुआत में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के दो सप्ताह बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य हमले किए गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *