MPs Salary Hike: सांसदों की बल्ले-बल्ले, जानिए केंद्र सरकार ने वेतन, पेंशन और भत्ते में कितना किया इजाफा ?

केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी में इजाफा करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्रीय संसदीय मंत्रालय से जारी नोटिफिकेशन में जानकारी दी गयी है कि सांसदों की सैलरी 24% बढ़ा दी गई है। इसी के साथ सांसदों के वेतन और भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। MPs Salary Hike

Read Also: ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया स्वागत

केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी 24% का इजाफा कर दिया है। आज संसदीय कार्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक मौजूदा सदस्यों को अब 1.24 लाख रुपए प्रति माह मिलेगा। पहले उन्हें 1 लाख रुपए प्रति माह मिलते थे। यह बढ़ोतरी कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स यानी लागत मुद्रास्फीति सूचकांक के आधार पर की गई है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। MPs Salary Hike

इसके साथ ही सांसदों का डेली अलाउंस और पेंशन भी बढ़ाई गई है। डेली अलाउंस 2,000 रुपए से बढ़ाकर 2,500 कर दिया गया है।वही पूर्व सांसदों की पेंशन 25,000 रुपए से प्रति माह से बढ़ाकर 31 ,000 रुपए प्रति माह कर दी गई है। वहीं पांच साल से ज्यादा समय तक सांसद रहे सदस्यों को हर साल के लिए मिलने वाली एक्स्ट्रा पेंशन भी 2,000 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति माह कर दी गई है। इससे पहले सांसदों के वेतन और भत्ते में अप्रैल 2018 में बढ़ोतरी हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *