कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे को लेकर संसद में आज जमकर हुआ हंगामा

कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ। सत्तापक्ष के जोरदार हंगामे और विपक्ष के पलटवार के चलते राज्यसभा में दिन भर गतिरोध रहा वहीं लोकसभा की कार्यवाही भी बाधित रही।

Read Also: MPs Salary Hike: सांसदों की बल्ले-बल्ले, जानिए केंद्र सरकार ने वेतन, पेंशन और भत्ते में कितना किया इजाफा ?

संसद में आज कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे की जोरदार गूंज सुनाई दी। संविधान बदलने के कथित तौर पर दिए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान को लेकर सत्तापक्ष और बीजेपी संसदों ने मुस्लिम आरक्षण का जोरदार मुद्दा उठाया। वही सपा सांसद यूपी में महिला अपराध के मुद्दे पर पोस्टर लेकर सदन में आए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताई और सदन 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

लोकसभा में 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक के डिप्टी CM को बर्खास्त करने की मांग की। इस पर हंगामा हुआ और सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक मुस्लिम रिजर्वेशन का मुद्दा उठाया। रिजिजू ने जोरदार तरीके से कहा कि- कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान किया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि यह बेहद दुखद है कि कांग्रेस पार्टी अपने आप को संविधान की रक्षक बताती है लेकिन वो संविधान की धज्जियां उड़ाने का प्रयास कर रही है। जेपी नड्डा ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा लेकिन कांग्रेस पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहती है। इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- बाबा साहेब के संविधान को कोई नहीं बदल सकता। आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता। इसकी रक्षा के लिए हमने भारत जोड़ो यात्रा की। खरगे ने आरोप लगाया कि आप भारत तोड़ रहे हैं।

Read Also: ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया स्वागत

संसद परिसर में दिए बयान में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष ही सदन नहीं चलने दे रहा। वहीं, मामला बढ़ने पर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा, मैंने संविधान बदलने की बात नहीं कही। बीजेपी गलत बातें फैला रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *