क्या चुनाव खर्चे के लिए भूपेश बघेल को दिए गए 508 करोड़ रुपये ?- स्मृति ईरानी

 

BJP on Bhupesh Bhagel- दिल्ली में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या शुभम सोनी नाम के एक व्यक्ति ने वॉइस मैसेज में असीम दास को रायपुर जाने और बघेल को चुनाव में खर्च करने के लिए पैसे देने का निर्देश दिया था?..BJP on Bhupesh Bhagel

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दावा किया कि फॉरेंसिक विश्लेषण और एक ‘कैश कूरियर’ के दिए गए बयान से ‘चौंकाने वाले आरोप’ सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और ये जांच का विषय है। स्मृति ईरानी ने कहा कि भूपेश बघेल पर कुछ शुरुआती खुलासे देश के सामने आए हैं।  असीम दास नाम के व्यक्ति के पास से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की गई है।

Read also- Muhurat Trading 2023: दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार शाम छह बजे से सवा सात बजे तक खुले रहेंगे

“कल भूपेश बघेल जी के खिलाफ कुछ चौंका देने वाले तथ्य देश के सामने प्रस्तुत हुए हैं। असीम दास नामक एक व्यक्ति से पांच करोड़ 30 लाख से ज्यादा पैसा बरामद हुआ है।मैं आज आपके माध्यम से कुछ प्रश्न पूछना चाहती हूं, क्या ये सत्य है कि कांग्रेस के नेताओं को छत्तीसगढ़ में शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे। क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के माध्यम से एक वॉइस मैसेज के माध्यम से असीम दास को ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और बघेल को चुनाव के खर्चें के लिए पैसा दें।”

स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या ये सच है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता शुभम सोनी, असीम दास के माध्यम से पैसे भेजते थे। स्मृति ईरानी ने कहा कि क्या ये सच है कि एक वॉइस मैसेज में शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास को रायपुर जाने और भूपेश बघेल को चुनाव में खर्च करने के लिए पैसे देने का निर्देश दिया गया था।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *