Mumbai: गर्जना मार्च में उद्धव ठाकरे ने BJP पर बोला तीखा हमला, ज्ञानेश को बताया BJP का हथियार

Mumbail:

Mumbai: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। Mumbail:

Read Also: Uttar Pradesh: सैनिक का शव ले जा रही सेना की एम्बुलेंस ट्रक से टकराई, परिवार के तीन सदस्य और ड्राइवर की मौत

मेट्रो सिनेमा से शुरू हुआ ये मार्च दक्षिण मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय तक निकाला जाएगा, जिसमें कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।Mumbail:

विराट गर्जना मोर्चा’ में शामिल प्रतिभागियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने या उनके इस्तीफे की मांग की।Mumbail:

Read Also: West Bengal: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर समाजवादी पार्टी का विरोध, चुनाव आयोग अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज

मोर्चे में राजनीतिक दलों के झंडों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई थी। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों से केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर आने को कहा गया था।ये प्रदर्शन मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा आयोजित ‘जेल भरो आंदोलन’ के दो दिन बाद आयोजित किया गया।Mumbail:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *