Premature बच्चे के इलाज, पत्नी से तलाक और कर्ज से परेशान था 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन, मौत के मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।
न्यूज डेस्क : नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। संभव गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। परिवार से पूछताछ में बच्चे के इलाज पर हुआ भारी खर्च, कर्ज और पत्नी के साथ चल रहे विवाद को उसकी परेशानी से जोड़कर देखा जा रहा है.Premature
Read Also: Noida : कौन थे संभव जैन? सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सामने आई ये वजह
पुलिस के अनुसार, संभव की शादी 2024 में हुई थी। 2025 में उसके बेटे का जन्म समय से पहले सातवें महीने में हुआ था। बच्चे को लंबे समय तक इलाज की जरूरत पड़ी और परिवार का दावा है कि अब तक इलाज में करीब 40 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बच्चे का इलाज अभी भी चल रहा है। इसी दौरान संभव और उसकी पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया और तलाक का मामला अदालत तक पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था। परिवार की ओर से बताया गया कि करीब 7 लाख रुपये की पहली किस्त दी जा चुकी थी, जबकि लगभग 7.50 लाख रुपये की दूसरी किस्त बाकी थीPremature
Read Also: Uttar Pradesh: सैनिक का शव ले जा रही सेना की एम्बुलेंस ट्रक से टकराई, परिवार के तीन सदस्य और ड्राइवर की मौत
मामले में सोशल मीडिया पर 3 करोड़ रुपये की एलिमनी का दावा भी सामने आया था, लेकिन पुलिस ने इसे गलत बताया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, परिवार से मिली जानकारी में समझौते की रकम करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को संभव पर अन्य कर्ज होने की जानकारी भी मिली है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले उसने अपने पिता से डिप्रेशन और आत्महत्या से जुड़ी बातें की थीं। पिता ने उसे घर लौट आने और परिवार के साथ मिलकर परेशानी संभालने के लिए कहा था। संभव के परिवार में उसके माता-पिता, छोटी बहन और उसका प्रीमैच्योर बेटा है, जिसकी देखभाल अब परिवार कर रहा है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।Premature
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterPremature

