(अजय पाल) –दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड से लोग अभी पूरी तरह से भूल नहीं पाए थे। एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला नया मामला सामने आया। विचलित कर देने वाला यह मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आया। मीरा रोड इलाके में एक एक व्यक्ति ने अपनी लिव इन पार्टनर का बेहरमी से कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद दरिंदों ने महिला की लाश को धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काट दिया। जब आरोपी का मन यही नहीं भरा उसने शव के टुकड़ों को कुकर में भी उबाला। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
फ्लैट से बदबू आ रही थी – दिल दहला देने वाली यह मामला मुंबई के मीरा रोड इलाके का है।आरोपी का नाम मनोज साहनी बताया गया। जो 32 वर्षीय सरस्वती वैध के साथ लिव इन में रहता था। सोसाइटी में रहने वाले लोगों को मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी। सोसायटी के रहने वाले लोगों ने बताया मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी । लोगों ने इसकी जानकारी पुलिश को दी । जब पुलिश फ्लैट में पहुंची ,फ्लैट में घुसते ही पुलिस दंग रही गयी । एक कमरे में युवती का एक कटा हुआ पैर भी बरामद हुआ।
शव के टुकड़े मिले -पुलिस जब दरवाजा तोडकर फ्लैट के अंदर घुसी तब एक कमरे में महिला के शव के टुकडे बिखरे हुए थे। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की पुलिस ने आरोपी को धर दबोच। कोर्ट ने आरोपी को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

