Musafir Cafe Season2: स्ट्रीमिंग की बड़ी कंपनी नेटफ्लिक्स ने बुधवार को ऐलान किया कि विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा “मुसाफिर कैफे” का दूसरा सीजन आएगा। पिछले महीने रिलीज होने के तुरंत बाद ही लोकप्रिय हुई ये सीरीज़ चंदर, सुधा और प्रीति के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई फैसलों के जरिए प्यार और जिंदगी का सफर तय करते हैं। Musafir Cafe Season2
स्ट्रीमर ने कहा कि अगला चैप्टर उन कुछ सवालों के जवाब देगा जो दर्शकों के मन में कहानी देखने के बाद से ही हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा, “‘मुसाफिर कैफे’ ने हर जगह दर्शकों का दिल जीत लिया है। शो को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है – इसके एंडिंग और आगे क्या होगा, डायलॉग्स, किरदारों और म्यूजिक पर बहस हो रही है। जब रोमांस जॉनर को सही तरीके से पेश किया जाता है, तो ये किसी भी दूसरे जॉनर के मुकाबले लोगों के दिलों और बातचीत में ज्यादा जगह बनाता है।
हम इस जॉनर को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं, ठीक वैसे ही जैसे हमने अपने मेंबर्स के लिए कॉमेडी जॉनर को आगे बढ़ाया था। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘मुसाफिर कैफे’ का सीजन 2 उस लिस्ट का एक अहम हिस्सा होगा। हम प्यार और चाहत की इस कहानी को अगले रोमांचक पड़ाव पर ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”
Read Also: Jharkhand News: बोकारो में ‘मानसिक रूप से बीमार’ व्यक्ति ने की अपने तीन पड़ोसियों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
सीरीज के क्रिएटर और राइटर शरण्या राजगोपाल ने कहा कि वो शो को मिल रहे इतने प्यार से हैरान हैं। उन्होंने कहा, “कहानीकार के तौर पर, हम बस यही उम्मीद कर सकते हैं कि हमारे किरदार लोगों के दिलों में जगह बनाएं और हमारे काम की ईमानदारी उन तक पहुंचे। दर्शकों ने चंदर, सुधा और प्रीति को जो प्यार दिया है, वो मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत है।” Musafir Cafe Season2
उन्होंने कहा, “मैं नेटफ्लिक्स का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने शुरू से ही इस कहानी पर भरोसा किया, इसकी इमोशनल ईमानदारी को सराहा और हर कदम पर सच्चे क्रिएटिव पार्टनर और मेरे ‘मुसाफिर’ बने रहे। मेरी हर अजीब-सी रिक्वेस्ट पर उनका भरोसा और हर कदम पर मेरे साथ इसे आगे बढ़ाने की उनकी इच्छा ने ही हमारे लिए अगला चैप्टर बताना मुमकिन बनाया है।”
Read Also: Assam Flood: चंद मिनटों की बारिश से थमी गुवाहाटी की रफ्तार, जगह-जगह भरा पानी
राजगोपाल ने कहा, “सीजन 2 उन सभी लोगों के लिए हमारा प्यार भरा संदेश होगा जिन्होंने ‘मुसाफिर कैफे’ को अपना माना।” रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी और दिव्या प्रकाश दुबे के मशहूर नॉवेल के किरदारों पर आधारित इस सीरीज को ‘टेरिबली टाइनी टेल्स’ (टीटीटी) और ‘होममेड स्टोरीज’ ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मुख्य कलाकारों के अलावा आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी शामिल हैं। Musafir Cafe Season2
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

