मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड़ कांडःनरेश टिकैत ने दोनों बच्चों को मिलवाया गले, बोले- माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

(अजय पाल)-उत्तर प्रदेश का जिला मुजफ्फरनगर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है यहां एक प्राइवेट स्कूल में अल्पसंख्यक छात्र का उस के साथी द्रारा पिटाइ और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में नया मोड आया।किसान नेता राकेश टिकैत ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की  व दोनों बच्चों को गले मिलवाया। छात्र की पिटाई के बाद कई बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एफआईआर भी होगी वापस- नरेश टिकैत ने घटना पर प्रतिकिया देते हुए कहा ये घटना शर्मनाक है हम किसी भी कीमत पर मुजफ्फरनगर का माहौल खराब नहीं होने देंगे।मीडिया से बातचीत करते हुए बताया बच्चों के बीच अनबन हो गयी थी अब दोनों परिवार के बीच सुलह करा दी है अब एफआईआर वापस करायी जाएगी।

इन नेताओं ने की थी निंदा –कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,रालोद नेता जयंत चौधरी.और ओवैसी समेत कई बड़े नेताओं ने घटना की निंदा की थी।जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ किसान नेता भी एक्टिव हो गए किसान नेता पीड़ित परिवार से मिलने खब्बूपुर गांव पहुंचे दोनों बच्चों में सुलह करवाई ।

Read also-भारत के साथ मजबूत संबंध चीन से आर्थिक ‘स्वतंत्रता’ घोषित करने में अमेरिका की मदद कर सकते है : रामास्वामी

मुजफ्फरनगर में महिला शिक्षक ने साथियों से बच्चे को लगवाए थप्पड़ –उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां पर एक स्कूल की महिला शिक्षक ने टेबल याद न करने पर बच्चे को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगा था ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *