केंद्र सरकार भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इसके अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। लेकिन इससे पहले आज सभी सांसदों ने ‘तिरंगा बाइक रैली’ निकाली। इसके लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और इस अभियान की शुरुआत की। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया तथा इस रैली के कई वीडियो भी जारी किये गए है जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं। इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं। Today Hinid News,
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है की इस रैली में कोई भी विपक्ष का सांसद नहीं दिखा। तथा इसपर भाजपा के कई मंत्रियों ने अपना अपना बयान भी दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा की प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र का हर नागरिक एक तरफ आज़ादी के 75 साल को उत्सव के रूप में मना रहा है तो दूसरी ओर PM का आह्वान है कि आगामी 25 साल संकल्पों से भरा हो, कर्तव्य निष्ठा से भरपूर हो और अपेक्षाओं पर हर नागरिक खरा उतरे ये प्रयास हम सबका है। और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी कहा की हर घर तिरंगा फैले और सब लोग अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखकर हर घर तिरंगा फहराने का और भारत के भविष्य को लहराने का काम करे। Today Hinid News,
Read also: चुनाव के दौरान मुफ्त की घोषणाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा यह बहुत गंभीर मामला है
वहीं इस मामले पर पटलवार करते हुए कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सरकारी कार्यक्रम का बोर्ड लगाकर राजनीतिक कार्यक्रम अगर होगा तो कैसे शामिल हुआ जा सकता है। मोदी जी खादी की और गांधी जी की बात करते हैं और खादी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। तिरंगा चीन से बनकर आ रहा है और झंडा कोड भी बदल दिया गया है, हम इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सकते , विपक्ष अपना अलग कार्यक्रम कर लेगा।
इस मामले पर भाजपा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की तिरंगा कार्यक्रम पूरे देश का कार्यक्रम हैं एक पार्टी का नही है। इसलिए इस पर राजनीति नही होनी चाहिए। तिरंगा कार्यकम विवाद पर बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि केवल राजनीति के लिए विरोध नही होना चाहिए। ये कार्यक्रम देश का है। बेहतर होता अगर इसमे विपक्ष भी शामिल होता। Today Hinid News,
तिरंगा रैली में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा की हम भारत की आज़ादी के 75 साल मना रहे हैं और इस संदर्भ में हर घर में तिरंगा फहराना हमारा उद्देश्य है। तिरंगा रैली में हमने सभी को बुलाया था लेकिन फिर भी विपक्ष नहीं आए तो हम कुछ नहीं कह सकते। हम इसमें राजनीति नहीं करना चाहते।
तिरंगा रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने किया है। इसमें कई सांसदों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत 20 करोड़ तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें देश के सभी लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की गयी है। वही दूसरी तरफ केन्दीय मंत्री अमित शाह ने भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में डीपी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए लोगों की तारीफ भी की। Today Hinid News,
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv.

