अजारेंका को हराकर नाओमी ओसाका ने जीता US Open 2020 का खिताब

न्यूयॉर्क– जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी 22 वर्षीय नाओमी ओसाका ने दूसरी बार अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में ओसाका ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को मात दी। पहला सेट हारने के बाद ओसाका ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर मैच जीता। उन्होंने अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से मात दी।


22 साल की ओसाका का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह साल 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।


वहीं विक्टोरिया अजारेंका को तीसरी बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अजारेंका साल 2012 और 2013 में भी अमेरिकी ओपन की फाइनल में पहुंचीं थीं जहां उन्हें दोनों बार दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने हराया था।

Also Read: ENGvsAUS- टी20 सीरीज में पिछड़ने के बाद, वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

26 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा !

1994 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब कोई महिला खिलाड़ी ने पहला सेट हारने के बाद अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी को मात दी और फाइनल में जगह बनाई थी तो वहीं अजारेंका ने दिग्गज सेरेना विलियम्स को मात देक फाइनल की सीट पक्की की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *