NDA: टीवीके प्रमुख विजय ने एनडीए के साथ ‘गठबंधन नहीं’ होने के स्पष्ट संकेत दिए

NDA: तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘‘गठबंधन के वास्ते वार्ता’’ संबंधी दावों को ‘‘झूठा अभियान’’ बताते हुए बुधवार को खारिज कर दिया।हालांकि उन्होंने गठबंधन के संबंध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नाम नहीं लिया। विजय ने यहां के निकट मामल्लपुरम में आयोजित एक इफ्तार कार्यक्रम में कहा कि टीवीके के गठबंधन में शामिल होने की खबरों के कारण कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। NDA:

Read Also- Delhi: पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर जयराम रमेश ने कसा तंज, दी ये प्रतिक्रिया

उन्होंने इस बात के संकेत दिये कि टीवीके 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एनडीए के साथ गठबंधन नहीं करेगा।उन्होंने कहा, ‘‘हम इस रुख पर अडिग हैं कि (चुनावों में बड़ी जीत के बाद) सरकार का नेतृत्व हम ही करेंगे; धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।’NDA:

Read Also- Delhi: पश्चिम एशिया के हालात पर अंतर मंत्रालय समूह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया बड़ा बयान

विजय ने कहा कि टीवीके जनता की टीम है और उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी ‘‘बी-टीम’’ के रूप में काम करती है। NDA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *