नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचे

Neeraj Chopra- ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में भाला फेंकने की वर्ल्ड चैम्पियनशिप स्पर्धा में शुक्रवार को पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।

नीरज चोपड़ा की नजर गोल्ड मेडल पर

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की नजर अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर है. पिछले साल नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को इस टूर्नामेंट में सिल्वर से संतोष करना पड़ा था. फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को होगा. इसी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 45 मिनट पर होगी

Read also-टीचर के कहने पर साथी छात्रों ने छात्र को थप्पड़ मारा, वीडियो हुआ वायरल

25 साल के नीरज चोपड़ा को क्वालिफाइंग राउंड में कुछ ही मिनट लगे। उन्होंने अपने करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वो क्वालीफिकेशन राउंड में ग्रुप ए में थे। 2024 के पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइंग मार्क 85.50 मीटर है। क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है। टोक्यो ओलिंपिक चैंपियन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89.94 मीटर है, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था ।  जो खिलाड़ी 83 मीटर भाला फेंकते हैं या ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों के 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, उनके लिए क्वालिफाई करने का अंतिम दौर रविवार को होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *