राजधानी में प्रदूषण की जहरीली हवा में ही गुजर सकता है नवंबर, वायु गुणवत्ता में नहीं कोई सुधार

Haryana Pollution on Diwali: 

(अजित सिंह): राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुईं। आज का AQI लेवल 408 दर्ज किया गया। वहीं कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडैक्स गंभीर श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। जो दिल्ली वालों की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है आज सुबह सुबह धूंध देखने को मिली। सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम नजर आई।राजधानी दिल्ली में आज सुबह के वक्त सड़कों पर धूंध देखने को मिली। सुबह के वक्त विजिबिलिटी भी कम रही। वहीं एयर क्वालिटी इंडैक्स भी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली का औसतन AQI लेवल PM 2.5- 408 दर्ज किया गया। वहीं ITO का 422, आरके पुरम 411, द्वारिका का 422, आनंद विहार का 449, मुंडका का 422, पूसा रोड 407, बवाना का 447,और वजीरपुर का 434 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान के मुताबिक बीते दिन पंजाब में 3 हजार 634 मामले पराली जलाने के दर्ज किए गए। वहीं बीजेपी की ओर से पंजाब में जल रही पराली को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। और प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार को लगातार बीजेपी घेर रही है। वहीं दिल्ली में रह रहे लोगों का कहना है की राजधानी में गाड़ियों की संख्या ज्यादा है ऐसे में आम लोगों की भी जिम्मेदारी है की पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा इस्तेमाल करें। पेड़ पौधे ज्यादा लगाए जाएं। जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

Read also:पीएम मोदी ने आज विज्ञान भवन में झुग्गी वासियों को सौपी फ्लैट की चाबियां

अनुमान के मुताबिक प्रदूषण का पीक पीरियड चल रहा है। और राजधानी के लोगों को 12 से 15 नवंबर तक प्रदूषित हवा में ही सांस लेना पड़ सकता है। इस दौरान पराली जलाने के मामले में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।ऐसे में अभी दिल्ली वालों को फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *