ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी से मरीजों को छोड़कर रिटायरमेंट पार्टी में पहुंची नर्सें !

करनाल के सरकारी हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर की नर्सें ड्यूटी छोड़कर फेरवल पार्टी में गई हुई थी। मरीज इलाज के लिए इंतज़ार कर रहे थे लेकिन हॉस्पिटल की नर्सें 1 घण्टा 15 मिनट से गायब थी। मीडिया की जानकारी मिलने बाद बाकी स्टाफ के कर्मचारियों ने फ़ोन करके नर्सों को वापिस बुलाया।

करनाल के सरकारी हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में किसी हादसे में घायल व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल या फिर किसी और हादसे का शिकार हुए व्यक्ति बड़ी उम्मीद के साथ अपना इलाज करवाने के लिए आता है। लेकिन दोपहर के समय इस ट्रॉमा सेंटर की तस्वीर ही कुछ और थी। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स की कुर्सियां खाली हैं, पूरा ट्रॉमा सेंटर ढूंढने पर भी स्टाफ नर्स नजर नहीं आई। मरीज दर्द से कहररा रहे हैं, मरीजों के परिजन परेशान हैं कि कब नर्सें आएंगी और उनका इलाज होगा।
1 घंटे से ज़्यादा का समय बीत जाने के बाद भी इस बात की जानकारी नही मिलती हैं कि नर्सें कहां है। फिर कोई स्टाफ का ही कर्मचारी बताता है कि आज फेरवल पार्टी है 31 जुलाई यानी आज के दिन कोई नर्स रिटायर हो रही हैं ड्यूटी पर तैनात नर्सें भी वहीं गई हैं चाय, समोसे की पार्टी करने। ये है हमारा सिस्टम मरीज भले ही इलाज ना मिलने की वजह से मर जाए पर नर्सो को तो चाय , समोसा खाना है। जैसे ही इस बात की जानकारी स्टाफ के किसी कर्मचारी की तरफ से फोन के माध्यम से नर्सो को दी गई कि हॉस्पिटल में मीडिया आ गया , ड्यूटी पर तैनात 2 नर्सें भागी भागी हॉस्पिटल आई औऱ वहीं आकर नर्स की वर्दी पहनी । हालांकि ट्रॉमा सेंटर में जिस डॉक्टर की डयूटी थी वो थे लेकिन अकेला एक डॉक्टर इतने मरीजो को कैसे देख लेगा।
हर महीने नर्सों को मरीजो की देखभाल करने की और उनके इलाज करने की तनख्वाह सरकार उनको देती है लेकिन ड्यूटी के समय अपनी ज़िम्मेदारी को छोड़कर रिटायरमेंट पार्टी में चाय समोसे का आनंद उठाने वाली इन नर्सो पर क्या हॉस्पिटल प्रबंधन कोई जांच बैठाएगा, क्या स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ऐसे स्टाफ पर कोई एक्शन लेंगे जो अपनी ड्यूटी छोड़कर मरीज को राम भरोसे छोड़कर चले जाते हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *