Odisha Internet Ban:ओडिशा में बिगड़े हालात,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू,जानें क्या है माजरा ?

Odisha Internet Ban

Odisha Internet Ban: ओडिशा के बालासोर शहर में दो ग्रुप के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी।जिला प्रशासन ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी है। वहीं, लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।पुलिस ने बताया कि 17 जून की आधी रात से 18 जून की रात तक कर्फ्यू लगाया गया है।अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की और हालात को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें तत्काल कदम उठाने को कहा।

Read also –Share Market : ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का शेयर 48 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ लिस्टिड

शहर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर विरोध जताते हुए लोगों का एक ग्रुप धरने पर बैठ गया।पुलिस ने बताया कि दूसरे ग्रुप ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई।घटना के बाद पुलिस ने बालासोर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।बालासोर एसपी सागरिका नाथ ने बताया, ”बालासोर में कर्फ्यू लगाया गया है। सभी दुकानें दुकानें बंद रहेंगी।”पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील एरिया में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है और स्थिति नियंत्रण में आ रही है। हालांकि कल (सोमवार को) कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें आई थीं।

Read also- Ghaziabad News: कार में AC चलाकर सोया था कैब चालक, दम घुटने से हुई मौत

सागरिका नाथ, बालासोर एसपी ने कहा फिलहाल बालासोर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। फिलहाल किसी भी बिजनेस, धार्मिक और पढ़ाई को लेकर आने जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसे अनिश्चित समय के लिए लगाया गया है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अपने घरों के अंदर रहें। स्थिति नियंत्रण में है। कल हुई घटना में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *