OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय जनगणना 2027 में हुए शामिल; डिजिटल ‘स्व-गणना’ पूरी की

OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर अपनी ‘स्व-गणना’ (self-enumeration) पूरी कर जनगणना 2027 के पहले चरण में भागीदारी की है।​इस अवसर पर इस प्रक्रिया के महत्व को रेखांकित करते हुए बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना शासन के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि भारत के इतिहास में पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है।OM Birla:

Read Also- Gautam Adani: CM योगी से मिले उद्योगपति गौतम अडाणी, UP को आर्थिक केंद्र बनाने की सराहना की

ओम बिरला ने कहा कि यह बदलाव प्रत्येक नागरिक को अपने घर और परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा प्रदान करता है, जो कि अत्यंत सुरक्षित, सटीक और सुगम प्रक्रिया है।​ओम बिरला ने आगे कहा कि डिजिटल गणना की ओर यह कदम भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि राष्ट्रीय डेटा अधिक सटीक हो और जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से दर्शाए।OM Birla:
​’जनगणना से जनकल्याण’ के ध्येय को दोहराते हुए,लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सभी देशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की भावपूर्ण अपील की। उन्होंने नागरिकों से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि एक ‘सशक्त और समृद्ध भारत’ के निर्माण में योगदान दिया जा सके।स्व-गणना की इस प्रक्रिया के दौरान, भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण पंजीकरण में सहयोग हेतु उपस्थित रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *