लोकसभा अध्यक्ष ने जी. वी. मावलंकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Om Birla: Lok Sabha Speaker pays tribute to G.V. Mavalankar on his birth anniversary

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष, गणेश वासुदेव मावलंकर की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यसभा के उपसभापति, हरिवंश; सांसदों; पूर्व सांसदों ; लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। Om Birla:

श्री मावलंकर, जिनका जन्म 27 नवंबर 1888 को बड़ौदा (वर्तमान गुजरात) में हुआ था, ने भारत की संसदीय संस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 1937 में अहमदाबाद से बॉम्बे विधान सभा के सदस्य के रूप में अपने विधायी जीवन की शुरुआत की और 1946 तक उसके अध्यक्ष रहे। बाद में उन्होंने छठी केंद्रीय विधान सभा की अध्यक्षता की और स्वतंत्रता पूर्व के महत्वपूर्ण वर्षों में उसका मार्गदर्शन किया ।

Read Also: एसवाईएल विवाद पर केंद्र ने पंजाब-हरियाणा से कहा- ‘खुद निकालें समाधान’

1947 के बाद, श्री मावलंकर ने संविधान सभा (विधायी) के अध्यक्ष तथा तत्पश्चात अंतरिम संसद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 1952 में प्रथम लोक सभा के गठन के साथ, उन्हें 15 मई 1952 को सर्वसम्मति से लोक सभा अध्यक्ष चुना गया और 27 फरवरी 1956 को उनके निधन तक उन्होंने इस दायित्व का निर्वहन उत्कृष्ट रूप से किया। उनका अनुशासन और प्रतिबद्धता आज भी भारतीय संसद की कार्यप्रणाली और परंपराओं को परिभाषित करती है।

श्री मावलंकर का चित्र, जिसे माधव सातवळेकर ने बनाया है, संविधान सदन की इनर लॉबी को सुशोभित कर रहा है। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 7 सितंबर 1956 को किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *