Ayodhya: गंगा दशहरा पर राम मंदिर में ‘राजा राम’ और दूसरे विग्रहों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार को गंगा दशहरा के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक समारोह में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर नवनिर्मित आठ मंदिरों में विग्रहों की स्थापना के साथ-साथ भगवान राम के शाही स्वरूप ‘राजा राम’ की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच हुआ ये अनुष्ठान इस मंदिर में आयोजित दूसरा प्रमुख प्राण-प्रतिष्ठा समारोह था।

Read also-Sports News: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सेनानायके मैच फिक्सिंग में दोषी करार

इससे पहले, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राम लला का अभिषेक किया गया था।गुरुवार का ये समारोह ‘अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान हुआ। हिंदू पंचांग में इसे सबसे शुभ घड़ियों में से एक माना जाता है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, विग्रहों का अभिषेक सुबह साढ़े छह बजे यज्ञ मंडप में पूजा के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद पूर्वाह्न नौ बजे हवन किया गया और फिर सभी मंदिरों में एक साथ अनुष्ठान शुरू हुए।

Read also- दिल्ली पुलिस ने नकली कैंसर दवा रैकेट का किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

ट्रस्ट के अनुसार, जिन देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, उनमें श्री राम दरबार (केंद्रीय स्थापना), शेषावतार, उत्तर-पूर्व (ईशान) कोने में भगवान शिव, दक्षिण-पूर्व (अग्नि) कोने में भगवान गणेश, दक्षिणी शाखा में भगवान हनुमान, दक्षिण-पश्चिम कोने में सूर्य देव, उत्तर-पश्चिम (वायव्य) कोने में देवी भगवती और उत्तरी शाखा में देवी अन्नपूर्णा शामिल हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रथम तल पर स्थित ‘राम दरबार’ के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी मंदिर ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *