Sports News: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सेनानायके मैच फिक्सिंग में दोषी करार

Sachithra Senanayake Match Fixing: श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्र सेनानायके को हम्बनटोटा उच्च न्यायालय ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान साथी खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के लिए ललचाने का दोषी पाया है।अटार्नी जनरल के विभाग ने कहा कि देश में हाल ही में शुरू किए गए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत राष्ट्रीय स्तर के किसी खिलाड़ी को पहली बार मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है।

Read also- दिल्ली पुलिस ने नकली कैंसर दवा रैकेट का किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

उन्हें 2023 में गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया गया था। 40 वर्ष के सेनानायके ने 2012 से 2016 के बीच श्रीलंका के लिए एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 मैच खेलकर 78 विकेट लिये हैं।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कोलंबो किंग्स के लिए खेल रहे थारिंडु रत्नायके को फिक्सिंग की पेशकश की थी ।

Read also-सिक्किम में बचाव अभियान फिर हुआ शुरू, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने की कवायद तेज

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *