Kejriwal की गिरफ्तारी पर सीपीआई नेता डी. राजा ने क्यों कहा विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की जा… रही ?

Kejriwal Arrest

Kejriwal Arrest: सीपीआई महासचिव डी. राजा ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और कहा पीएम पर लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव में जनता पीएम को सबक सिखाएगी।

Read also –PM Modi in Bhutan- PM मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से किया सम्मानित

सीपीआई ने केजरीवाल की गिरफ्तारी बोल दी बड़ी बात

सीपीआई ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। लोकसभा चुनाव  घोषित होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सरकार अपने राजनैतिक हितों को बढ़ावा देने के लिए ईडी, आयकर, सीबीआई और सभी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है। यदि मोदी विपक्षी दलों से लड़ने के इच्छुक हैं, तो उन्हें राजनैतिक मुद्दों पर लड़ने दें। वे केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके विपक्षी दलों को निशाना बना रहे हैं और वे विपक्षी दलों को डरा रहे हैं, उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर केजरीवाल को हिरासत में लिया गया तो वे प्रचार कैसे करेंगे? मोदी सोचते हैं कि विपक्षी नेताओं को खत्म किया जा सकता है और वे चुनावों में हेरफेर कर सकते हैं। ये नहीं होने वाला है।जनता सबक सिखाएगी।”

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत…

दिल्ली CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP समेत पूरा विपक्ष केंद्र की BJP सरकार पर हमलावर है। AAP ने ED की इस कार्रवाई को बड़ी साजिश करार दिया है। INDIA गठबंधन के साथी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CM केजरीवाल के परिवार से फोन पर बातचीत की है और वो उनसे आज मुलाकात भी कर सकते हैं। वहीं BJP नेता सीपी जोशी ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “अगर आप गलत नहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है, इंसाफ होगा।गौरतलब है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *