कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में ओम बिरला बोले- “जब तक लक्ष्य पूरा न हो, बंद नहीं होंगे उपज खरीद केंद्र”

कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कोटा के सीएडी (CAD) सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। बिरला ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र के अन्नदाताओं को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Read Also: “जापान का बढ़ा हरियाणा पर भरोसा! डाइकिन लगाएगी 1000 करोड़, मानेसर में बनेगा देश का पहला R&D सेंटर – CM सैनी”

लक्ष्य पूरा होने तक खरीद जारी:

ओम बिरला ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक जिले का निर्धारित खरीद लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक एक भी खरीद केंद्र बंद नहीं किया जाएगा।

पूरी उपज की खरीद:

बिरला ने सुनिश्चित करने को कहा कि केंद्र पर आने वाले हर किसान की अधिकतम उपज खरीदी जाए, ताकि उन्हें बिचौलियों के पास न जाना पड़े।

लॉजिस्टिक मैनेजमेंट:

मंडियों में बढ़ती भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए, माल उठान में तेजी लाने के लिए लेबर, ट्रकों और रेलवे रैक की संख्या तुरंत बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडे पानी और बैठने के लिए छायादार स्थान की पुख्ता व्यवस्था हो। वेटिंग टाइम में कमी हो गोदामों पर ट्रकों को अनावश्यक खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए रैक और अनलोडिंग की प्रक्रिया को और तेज किया जाए।

Read Also: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा मजबूत, सप्लाई चेन पर सरकार का आया बड़ा अपडेट

ओम बिरला ने कहा कि ​”हमारी प्राथमिकता किसान है। मंडियों में व्यवस्थाएं ऐसी होनी चाहिए कि किसान को अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए कतारों में न जूझना पड़े। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि संसाधनों की कमी के कारण खरीद प्रक्रिया बाधित न हो।” ओम बिरला के इन निर्देशों के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि कोटा-बूंदी क्षेत्र की मंडियों में गेहूं की तुलाई और उठान के काम में तेजी आएगी, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और राहत मिल सकेगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *