मन की बात कार्यक्रम मे PM मोदी बोले – पहलगाम आतंकी हमले पर पीड़ितों को न्याय मिलेगा

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसकी साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का पुन: आश्वासन देते हुए रविवार को कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि इस आतंकवादी हमले के कारण उनका मन बहुत दुखी है और हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है।

Read also- IPL 2025: पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने प्रभसिमरन की तारीफ में कही ये बड़ी बात

इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।पीएम मोदी ने कहा कि ये घटना ऐसे समय में आतंकवादियों और उनके आकाओं की हताशा और कायरता को दर्शाती है जब कश्मीर में शांति लौट रही है, पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल आ रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश और कश्मीर के दुश्मनों को ये पसंद नहीं है और वो चाहते हैं कि घाटी फिर से तबाह हो जाए।

Read also-Pahalgam Terror Attack: NIA ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ली

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक सुर में बोल रहा है।उन्होंने कहा कि ये एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है।प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, पीड़ितों के परिवारों के प्रति सभी को गहरी संवेदना है।जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के ऊपरी इलाके में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *