विपक्षी गठबंधन INDIA की भोपाल में होगी पहली रैली, शरद पवार के घर बैठक में हुआ तय

(अजय पाल)-विपक्षी गठबंधन इंडिया के कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुधवार को बैठक हुई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर ये बैठक हुई. मीटिंग में जो अहम फैसले लिए गए, इसकी जानकारी कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए . उन्होंने कहा कि गठबंधन इंडिया की पहली रैली मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगी. अक्टूबर के पहले हफ्ते में ये रैली होगी.

गठबंधन के नेताओं ने क्या कहा- बैठक में शरद पवार के अलावा, केसी वेणुगोपाल, DMK के टी आर बालू, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, जनता दल यूनाइटेड के संजय झा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, और समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान शामिल हुए. कांग्रेस नेता गुरदीप सप्पल भी इस बैठक में मौजूद रहे ।

Read Also-टीम इंडिया की शानदार जीत से भारतीय प्रशंसक खुश

समिति की बैठक के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, समय आने दीजिए. देश की जनता और विभिन्न राजनीतिक दल बहुत सारे सवाल पूछ रहे हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए गठबंधन अपनी रणनीति पर काम कर रहा है ।

लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प मिलकर पूरा करेंगे

वहीं वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। सभी पार्टियां इसे लेकर जल्द ही फैसला करेंगी। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में टीएमसी से कोई शामिल नहीं हुआ क्योंकि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को ईडी ने समन जारी किया था। मीटिंग खत्म होने ने पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि हमने साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया था इसे हम मिलकर पूरा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *