सीटों के लालच के लिए विपक्षी गुट इंडिया में शामिल नहीं हुए – उमर अब्दुल्ला

Jammu Politics

Jammu Politics: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (National Conference leader Omar Abdullah) ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के आधार पर विपक्षी गुट इंडिया में सीटों के बंटवारे का फैसला किया जाएगा।उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे सीटों के लालच में विपक्षी गुट इंडिया में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 में तीन सीटों पर जीती थीं, जिस पर उन्होंने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

एनसी और पीडीपी, जो विपक्षी गुट इंडिया का हिस्सा हैं, पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) का भी हिस्सा थे।हालांकि, एनसी की तरफ से पीडीपी के लिए एक भी सीट नहीं छोड़े जाने के बाद गठबंधन टूट गया था। पीडीपी ने भी बाद में तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया।अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर सात मई को तीसरे चरण में वोटिंग होगी।

Read also :जनपथ पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी भीषण आग ,मची अफरा-तफरी

उमर अब्दुल्ला ने कही ये बात

उमर अब्दुल्ला बताते है कि हम इंडिया ब्लॉक में सीटों के लालच से नहीं आए हैं। पीएजीडी भी लालच की बुनियाद पर कायम नहीं थी।जाहिर सी बात है कि 2024 के संसदीय चुनाव की जो सीट शेयरिंग होगी वो 2019 के संसदीय चुनाव के नतीजों की बुनियाद पर होगा।

Read also- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा वोटिंग के बीच गांधीनगर से नामांकन दाखिल किया

2019 में हम तीन सीटों पर जीते, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने वहां उम्मीदवार खड़े किए। तीन सीटों पर जहां हम हार गए थे वहां पर हमने इंडिया अलायंस से कहा था कि आप इन सीटों का फैसला करलो, फैसला हो गया है तो इसमें हमारी क्या गलती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *