Pakistan में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Pakistan 

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में पुलिस लाइंस के पास हुए विस्फोट से मस्जिद का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

न्‍यूज डेस्‍क: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। घटना कोहाट इलाके में पुलिस लाइंस के पास हुई, जहां मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए जुटे थे। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी घोषित की गई।

Read Also: International: पाकिस्‍तान में मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, भारत का तंज- फिर शुरू हो गया ड्रामा

धमाके की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और एक दीवार भी गिर गई। पुलिस और राहत टीमों ने इलाके को घेरकर बचाव अभियान शुरू किया। घटना के बाद कोहाट-हंगू रोड पर आवाजाही भी रोक दी गई। शुरुआती जानकारी में पुलिस लाइंस को निशाना बनाए जाने की आशंका सामने आई है। कुछ रिपोर्टों में विस्फोटक से लदी गाड़ी के जरिए हमला किए जाने की बात कही गई है, हालांकि घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच अभी जारी है। Pakistan 

Read Also: International: पाकिस्तान आर्मी के साथ ड्रोन डील, ट्रंप के बेटों से जुड़े कारोबारी कनेक्शन ने खींचा ध्यान

हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्टों में धमाके के बाद गोलीबारी की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आ रही हैं और जांच आगे बढ़ने के साथ आंकड़े बदल सकते हैं। फिलहाल प्रशासन का फोकस घायलों को उपचार उपलब्ध कराने और घटनास्थल पर राहत कार्य पूरा करने पर है। Pakistan  Pakistan 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *