पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने PM मोदी को दिया पाकिस्तान आने का न्योता? जानिए पूरा माजरा

PM Modi Invitation:

PM Modi Invitation: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। शहबाज शरीफ ने शंघाई सहयोग संगठन SCO के अन्य नेताओं के साथ पीएम मोदी को इस साल अक्टूबर में होने वाली काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट की मीटिंग में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 और 16 अक्टूबर को ये मीटिंग होनी है। आठ वर्षों में यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने भारत के पीएम को आमंत्रित किया है।

निगाह इस बात पर है कि क्या तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी इस्लामाबाद का दौरा करेंगे? वहीं यह भी देखा जाना है कि क्या वह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी मंत्री को भेजेंगे।फिलहाल पीएम मोदी के पाकिस्तान जाने की संभावना नही है।

Read Also: 5 लाख में बदल गया अभ्यर्थी… किसी और की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल SCO की अध्यक्षता वर्तमान में पाकिस्तान के पास है। 15-16 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग ‘राज्य प्रमुखों की परिषद’ के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला निकाय है। पाकिस्तान ने सामान्य प्रोटोकॉल के मुताबिक पीएम मोदी को न्योता भेजा है क्योंकि सदस्य देशों को न्योता भेजना अनिवार्य है।अभी यह तय नहीं हो पाया है कि जो नेता खुद सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकते क्या उन्हें वर्चुअल रूप से संबोधन की इजाजत दी जाएगी या नहीं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही एससीओ के पूर्ण सदस्य हैं। इस ग्रुप का नेतृत्व चीन और रूस करते हैं, जिसे लेकर भारत हमेशा सतर्क रहता है। भारत नहीं चाहता कि एससीओ में चीन का प्रभाव बढ़े और इसे एक पश्चिम विरोधी संगठन माना जाए।

Read Also: बर्थडे पार्टी में जमकर हुड़दंग, ताबड़तोड़ फायरिंग… दो आरोपित गिरफ्तार

वही भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव है। इसके बावजूद SCO उन कुछ बहुपक्षीय मंचों में से एक है जहां भारत और पाकिस्तान सहयोग करने में कामयाब रहे हैं। 2023 में भारत में हुई एससीओ की मीटिंग में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने हिस्सा लिया था। यह सहयोग एससीओ चार्टर के कारण बेहतर हो सका है जो सदस्यों को द्विपक्षीय मुद्दों को उठाने से रोकता है। भारत की ओर से फिलहाल इस बैठक को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *