Paris Olympic 2024: भारत की झोली में आया दूसरा पदक, हरियाणा की छोरी मनु भाकर ने रचा इतिहास

Paris Olympics 2024:

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में हो रहीं अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने में लगे हैं। मंगलवार को हरियाणा की छोरी मनु भाकर ने दूसरा पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग मुकाबले में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता है। इस तरह से भारत के खाते में ये दूसरा कांस्य पदक आया है। खास बात ये है कि ये दोनों पदक भारत को एयर पिस्टल शूटिंग मुकाबले से ही मिले हैं।

Read Also: Bhiwani: जुई नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला शव, नहीं हो पाई अभी महिला की पहचान !

आपको बता दें, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में यह दूसरा पदक जीता है। दूसरा पदक जीतकर हरियाणा की छोरी मनु ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वहीं आज मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक की 10 मीटर मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए दक्षिण कोरिया की ली वोनहो और ओह ये जिन के खिलाफ मुकाबला किया। भारतीय जोड़ी ने इस स्पर्धा में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर दूसरे मेडल के रूप में कांस्य पदक को देश की झोली में डाला है।

Read Also: IAS कोचिंग सेंटर हादसे पर गरमाई सियासत, AAP ने की दिल्ली LG को बर्खास्त करने की मांग !

गौरतलब है, पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वालों की लिस्ट में जापान टॉप पर है। नंबर एक पायदान पर टिके जापान के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से 6 गोल्ड, 2 रजत और 4 कांस्य पदक अपने देश की झोली में डाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *