Parliament Deadlock: संसद में आज ही बना रहा गतिरोध,विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन- हंगामें के बीच आज भी महत्वपूर्ण विधेयक हुए पारित

Parliament Deadlock

Parliament Deadlock: संसद में सत्तापक्ष-विपक्ष का टकराव आज भी जारी रहा है।गतिरोध के चलते सदन की कार्रवाही रुकावट के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।वही हंगामे के बीच ही आज भी कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो गए है। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात ने परिसीमन बिल पर हलचल बढ़ा दी है।

संसद परिसर में आज सुबह से ही विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन देखने को मिला। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य INDIA गठबंधन के नेताओं ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। Parliament Deadlock

Read Also: Rajya Sabha: राज्यसभा ने सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दी

इस दौरान विपक्षी सांसद राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर भी नारेबाजी और प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। वही सदन के अंदर भी माहौल तनावपूर्ण रहा। लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा और शोर गुल के चलते सदन की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित हो गई।दोबारा सदन की कार्रवाही शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा,हंगामे के बीच ही सरकार ने विधायी काम आगे बढ़ाया। संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे को लेकर जोरदार हमला बोला। Parliament Deadlock

इस बीच सभा का संचालन कर रहे पीठासीन स्पीकर जगदंबिका पाल ने भी विपक्ष को कड़ी नसीहत दी। लोकसभा में आज बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया। यह विधेयक डिजिटल और वर्चुअल बैंक रिकॉर्ड्स को अदालतों में सबूत के रूप में स्वीकार करने का प्रावधान करता है। बिना बहस के यह बिल पास हुआ। अंत में लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।  वही राज्यसभा में भी हंगामा हुआ और INDIA गठबंधन के सांसदों ने वॉकआउट कर विरोध दर्ज कराया ।

इस दौरान राज्यसभा में भी सरकार ने विधायी कामकाज आगे बढ़ाया। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ने से जुड़ा विधेयक राज्यसभा में पारित हो गया है। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा में भी पारित हो चुका है। Parliament Deadlock

Read Also: Musafir Cafe Season2: नेटफ्लिक्स ने रोमांटिक ड्रामा ‘मुसाफिर कैफे’ के दूसरे सीजन का ऐलान किया

वही सत्र में बने गतिरोध के बीच संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से अहम मुलाकात की है। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रही हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सरकार ने परिसीमन विधेयक को लेकर समर्थन मांगा है।वही राहुल गांधी छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर सदन में गृहमंत्री के बयान की मांग पर कायम रहे हैं।

बहरहाल संसद में यह गतिरोध अब कई दिनों से जारी है।सरकार का आरोप है कि विपक्ष चर्चा के बजाय सदन को बाधित करने पर आमादा है।वही विपक्ष का कहना है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर गृह मंत्री का जवाब दिए बिना सदन चलना संभव नहीं है।दोनों पक्षों के बीच बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई ठोस समाधान अभी तक नहीं निकला है।वही चर्चा है कि सरकार परिसीमन विधेयक के लिए 16 17 और 18 अगस्त को संसद की विशेष बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है। Parliament Deadlock

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *