ज्यूडिशियरी में दखल से लेकर जनगणना तक, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला

Congress

दिल्ली में आज कांग्रेस मुख्यालय में हलचल तेज रही। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ( Pawan Khera ) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र और यूपी सरकार पर बड़े हमले किए। चाहे वो ज्यूडिशियरी में कथित दखल का मामला हो, संभल की हिंसा हो या फिर जाति जनगणना का मुद्दा हो, खेड़ा ने जमकर बोला। 

Read Also: शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ दिसंबर में इस दिन होगी रिलीज़

पवन खेड़ा ने संभल में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बाबू बजरंगी के एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि, “यह वीडियो सीधा सबूत है कि बीजेपी न्यायिक व्यवस्था को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है।”

पवन खेड़ा ने आगे चेतावनी देते हुए कहा मुख्यमंत्री यूपी में गुजरात मॉडल लागू नहीं करेंगे, जहां लोअर कोर्ट में राजनीतिक दखलअंदाजी आम बात हो जाए। अगर ऐसा हुआ, तो आम आदमी के लिए इंसाफ का दरवाजा बंद हो जाएगा। Pawan Khera 

इस दौरान​ कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने तीखे कटाक्ष करते हुए हमला बोला। ​विभांशु मिश्रा और जस्टिस मुरलीधरन के उदाहरण देते हुए खेड़ा ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ​विभांशु मिश्रा का सिर्फ तबादला नहीं, बल्कि डिमोशन हुआ।​वही जस्टिस मुरलीधरन के मामले में भी उनका तुरंत ट्रांसफर कर दिया गया। Pawan Khera 

​वाराणसी के दालमंडी में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर पवन खेड़ा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी यह सब करा रही है। खेड़ा ने साफ किया कि कांग्रेस की स्टेट यूनिट वहां जमीन पर लोगों के साथ खड़ी है और इस अन्याय का विरोध कर रही है। वहीं ​जाति जनगणना के नोटिफिकेशन में ‘जाति’ का कॉलम न होने पर खेड़ा ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया खेडा ने कहा “जब हम मांग करते हैं, तो हमें अर्बन नक्सल कहा जाता है।” Pawan Khera 

Read Also: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, लोको पायलट हुआ घायल

​”जब सीजफायर जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाना था, तो घोषणा कर दी कि जाति जनगणना होगी। वाह! क्या मास्टरस्ट्रोक था। लेकिन अब नोटिफिकेशन में कॉलम ही गायब है। यह बीजेपी की कथनी और करनी का अंतर है।” वहीं पवन खेड़ा ने अर्थव्यवस्था और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला ​बोला। गिरिराज सिंह द्वारा डिबेट के चैलेंज पर खेड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र का हाल तक नहीं पता। वहीं, विदेशी नीति पर भी तंज कसते हुए पवन खेड़ा ने हमला बोला। Pawan Khera 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *