PM Modi : PM मोदी ने खाड़ी युद्ध पर बात करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया की हालत चिंताजनक है लेकिन कच्चे तेल, गैस की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा यहीं से आता है लेकिन युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आना चुनौतीपूर्ण हो गया है। भारत की बात करें, देश में क्रूड, गैस से लेकर फर्टिलाइजर्स और LPG का 60% आयात भी इन्ही देशों से होता है। मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि कमर्शियल जहाजों पर हमला और होर्मुज में रुकावट मंजूर नहीं है। सरकार वहां से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार हर स्थिती पर पैनी नजर बनाए हुए है।PM Modi PM Modi PM Modi
PM Modi – Read Also-Iran: युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए कश्मीरियों ने दान किए सोने के गहने, मोटरसाइकिल और पीतल बर्तन
उन्होंने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ‘हमारे लिए यह रीजन एक और कारण से भी अहम है । लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं और वहां काम करते हैं, वहां समंदर में जो कमर्शियल शिप चलते हैं, उनमें भारतीय क्रू मेंबर की संख्या भी बहुत ज्यादा है। ऐसे अलग-अलग कारणों के चलते भारत की चिंताएं स्वाभाविक रूप से ज्यादा हैं, इसलिए यह जरूरी है कि भारत की संसद से, इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए।PM Modi
Read Also-IED Blast: जम्मू कश्मीर के सांबा में घर के बाहर हुआ तेज धमाका, जांच में जुटी पुलिस
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कालाबाजारी करने वालों को भी चेतावनी दी और कहा कि हम सभी को बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग हालात का फायदा उठाकर झूठ फैलाने की कोशिश कर सकते हैं,जिसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने देश की सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले लोग एक्टिव हो जाते हैं, इसलिए इस पर कड़ी मॉनिटरिंग जरूरी है। जहां से भी ऐसी शिकायतें सामने आएं, वहां तुरंत और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब देश की हर सरकार और हर नागरिक मिलकर साथ चलेंगे तो हम हर चुनौती को चुनौती दे सकते हैं।PM मोदी:
