PM मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई यानी आगामी शुक्रवार को हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में तय करेगी और रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी। PM मोदी के हरियाणा दौरे व उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर जारी हैं। हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अलावा PM मोदी कई और विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

Read Also: दिल्ली: पत्नी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

यह ट्रेन रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी: जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भाम्बेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, राभड़ा, लाठ, मोहाना हरियाणा और बरवासनी। हालांकि ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड हासिल की थी, लेकिन रेगुलर सर्विस के दौरान इसकी अधिकतम ऑपरेशनल स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

मई 2026 में, रेलवे बोर्ड ने देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड 10-कोच वाली DEMU ट्रेन शुरू करने को मंज़ूरी दी थी, जो डीज़ल के बजाय ट्रैक्शन पावर बनाने के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करती है। बता दें, भारतीय रेलवे के इतिहास में इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही भारत, जर्मनी और चीन जैसे उन चुनिंदा देशों के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा जहां पर्यावरण-अनुकूल ‘हाइड्रोजन ट्रेनें’ संचालित होती हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *