पीएम मोदी ने आज संसद परिसर में हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक को किया संबोधित

Parliamentary party meeting, पीएम मोदी ने आज संसद परिसर में हुई बीजेपी .....

(प्रदीप कुमार): पीएम मोदी ने आज संसद परिसर में हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की जीत का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को दिया। बीजेपी सांसदों की बैठक में अर्थव्यवस्था और महंगाई पर प्रजेंटेशन भी दिया गया। चुनावी नतीजों के बाद संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज संसद भवन परिसर में बीजेपी संसदीय दल की पहली बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य सांसदों ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।

जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे।इसी दौरान बीजेपी सांसदों ने तालियों के शोर के बीच उनका स्वागत किया। इस दौरान बैठक में पीएम मोदी का स्वागत है जैसे नारे भी लगाए गए। पार्टी नेताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पीएम मोदी को स्वागत के तौर पर एक माला भी पहनाई। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि गुजरात की यह मेरी जीत नहीं है। यह प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की जीत है।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात जीत का मुझे नहीं, सीआर पाटिल को श्रेय दीजिए। पाटिल ने कभी भी फोटो नहीं खिंचवाया और पर्दे के पीछे रहकर काम किया। पीएम मोदी की तरफ से खुद की प्रशंसा किए जाने पर गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने आभार जताया। सी आर पाटिल ने कहा यह बहुत बड़ी बात हैं कि पीएम मोदी ने जीत का श्रेय संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया। हम उनके आभारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में गुजरात की जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी देते हुए कहा कि संगठन के बल पर पार्टी लगातार सातवीं बार जीती है।

Read also: गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद अब AAP की नजर दक्षिण भारत पर

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में बारे में बताते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बैठक में देश की अर्थव्यवस्था, वैश्विक दृष्टिकोण में भारत की तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था और दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले में भारत में मुद्रास्फीति की कम दर को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसदों के सामने एक प्रेजेंटेशन भी दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में मुद्रास्फीति की दर बहुत कम 5.8 फीसदी है।

भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे जुड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री, सरकार या भाजपा का कार्यक्रम नहीं है और सभी सांसदों को बढ़-चढ़कर इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए। इसे भारत के लोगों का कार्यक्रम बनना चाहिए। पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों को कहा है कि G20 के दौरान जहां-जहां जी-20 के प्रोग्राम होंगे सभी सांसदों को अपने-अपने इलाकों में विदेशी डेलीगेट्स का भव्य स्वागत करना चाहिए। G20 के नाम पर साफ-सफाई- स्वच्छता अभियान की विशेष तौर पर चलाया जाना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *