अमेरिका के बाद मिस्त्र पहुंचे पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

अमेरिका के बाद मिस्त्र पहुंचे पीएम मोदी,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

(आकाश शर्मा)- PMMODI BREAKING NEWS- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपना 3 दिन का अमेरिकी दौरा खत्म कर । अपनी मिस्र की राजकीय यात्रा पर पहुंचे। मिस्र की राजधानी काहिरा में उनका जोरदार स्वागत किया। वहा के प्रधानमंत्री में खुद एयर पोर्ट पर जाकर पीएम मोदी को गले लगा कर स्वागत किया। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी जब होटल पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए ‘मोदी, मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। भारतीय परिधान साड़ी पहने महिला ने ‘शोले’ के लोकप्रिय गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे’ गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

Read also-दिल्ली -एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, देर रात से हो रही है बारिश

मिस्त्र के राष्ट्रपति और मिस्त्र के बुद्धिजीवियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात
शनिवार को दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी काहिरा में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबूली से मुलाकात की। इसके पहले पीएम मोदी के लैंड करने पर मिस्र के पीएम मुस्तफा मदबूली ने उन्हें रिसीव किया था। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम आलम से मुलाकात की। दूसरे राष्ट्रपति अल-सिसी के साथ अपनी बातचीत व मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ भी मुलाकात की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *